

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का घमासान शुरू होने में अब बस एक दिन का समय बचा है। जानकारी के लिए बता दे की पहला टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले पूर्व स्टार क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने भारत की प्लेइंग इलेवन (India's playing XI) की घोषणा की है। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) मोहम्मद सिराज की गेंद सिर पर लगने की वजह से इस टेस्ट मैच से पहले ही बाहर हो गए हैं।

ऐसे में दोस्तों वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ केएल राहुल (KL Rahul) को उनके जोड़ीदार के रूप में चुना है। इस बात की प्रबल संभावना है कि राहुल को पहले टेस्ट में रोहित के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जाएगा। दोस्तों लक्ष्मण ने इस टीम के मिडिल ऑर्डर में उम्मीद के अनुसार चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर ऋषभ पंत को चुना है।

VVS लक्ष्मण की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
Herald