

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की टीम इंडिया के लिए रविवार का दिन मनहूस साबित हुआ, क्योंकि लगातार बारिश के कारण उससे इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतने का अच्छा मौका छिन गया। दोस्तों 5वें और आखिरी दिन बारिश और खराब मौसम के चलते एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी और आखिर में दोनों टीमों को प्वॉइंट बांटने पर बाध्य होना पड़ा।

आपको बता दे की नए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) चरण के प्वॉइंट सिस्टम के तहत दोनों टीमों को चार-चार प्वॉइंट्स मिले। दोस्तों फिलहाल प्वॉइंट टेबल (Points Table) में भारत 4 प्वॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि इतने ही प्वॉइंट्स के साथ इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। जानकारी के लिए बता दे की खराब मौसम के कारण पहले टेस्ट में संभावित 450 ओवरों में से 250 से कुछ अधिक ओवर ही फेंके जा सके।
This is how ICC Test Championship -II Points Table looks after the 1st Test match between IND vs ENG ended in draw. #ENGvsIND pic.twitter.com/wUL6fFs9wZ
— Mr.உறவன் (@Uravan_Official) August 8, 2021
आपको बता दे की भारत को इंग्लैंड ने 209 रन का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मेहमान टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 52 रन बना लिए थे। दोस्तों मैच में काफी ओवर बारिश की भेंट चढ़ गए, जिससे विराट कोहली और उनकी टीम से जीत दर्ज करके 12 प्वॉइंट्स अपने नाम करने का मौका छिन गया।
Herald