Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए संजय मांजरेकर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा और अब दोनों टीमें दूसरे टेस्ट की तैयारियां कर रही हैं। दोस्तों यह मैच 12 अगस्त से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने भारत की प्लेइंग इलेवन (India's playing XI) चुनी है।

हैरानी वाली बात यह है कि संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने नॉटिंघम में बल्ले से शानदार 56 रनों की पारी खेलने वाले रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। मांजरेकर ने अपनी इस टीम में सिर्फ 4 गेंदबाजों को ही चुना है। उन्होंने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जगह आर अश्विन (R Ashwin) को मौका दिया है। मांजरेकर ने इस टीम में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) की जगह हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) के रूप में एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज को शामिल किया है।

संजय मांजरेकर की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्रर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।



Herald