Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: इस खिलाड़ी को मिल सकता हैं शार्दुल ठाकुर की जगह मौका, भारत का प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 12 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। दोस्तों दोनों ही टीमों को इस अहम मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे, जबकि इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। आपको बता दे की ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी संकेत दिए थे कि लॉर्ड्स टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में वह ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के बाहर होने पर टीम में एक बदलाव तय है। शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जगह पर विराट ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) या रविचंद्रन अश्विन में से किसकी एक को मौका दे सकते हैं।

दोस्तों शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के बाहर होने के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) किसे मौका देंगे यह बड़ा सवाल है। लॉर्ड्स को तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग कहा जाता है और यहां गेंद हवा में खुद लहरती है। ऐसे में दूसरे टेस्ट में ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) के खेलने के ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं। आपको बता दे की लॉर्ड्स में ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) का रिकॉर्ड भी उनके पक्ष में जाता है। हालांकि, अगर विकेट सूखी रहती है तो टीम मैनेजमेंट रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) पर भी दावा लगा सकता है, पर इसके चांस काफी कम दिखाई देते हैं। दोस्तों मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और शमी ने पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की थी और उनका स्थान लगभग तय माना जा रहा है। भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से एकबार फिर ट्रेंट ब्रिज वाले प्रदर्शन को लॉर्ड्स में दोहराने की उम्मीद करेगी।

भारत का संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।



Herald