

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान( Lord's ground) पर टेस्ट सेंचुरी जड़ना लगभग हर बल्लेबाज का सपना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत की ओर से आजतक 9 ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक जड़ा हो। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम नहीं है और अभी तक कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं।

दोस्तों सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के इस अनचाहे क्लब में विराट कोहली बिल्कुल शामिल नहीं होना चाहेंगे। दोस्तों नवंबर 2019 के बाद से विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से एक भी इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं निकली है और फैन्स को उम्मीद होगी कि विराट कोहली (Virat Kohli) लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जरूर शतक लगाएं। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर 12 अगस्त से खेला जाना है।

दोस्तों आपको बता दे की लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विनोद मांकड़, दिलीप वेंगसरकर (तीन सेंचुरी), गुंडप्पा विश्वनाथ, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, अजीत अगारकर, राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 2014 में इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स के मैदान पर सेंचुरी ठोकी थी। दिलीप वेंगसरकर इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दोस्तों लॉर्ड्स के मैदान पर तीन सेंचुरी जड़ी हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले नौ टेस्ट मैचों की 15 पारियों में सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं, उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक दर्ज हैं।
Herald