Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, स्टार ऑलराउंडर को लगी चोट

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच लॉर्ड्स टेस्ट शुरू होने में अब बस एक दिन का समय बचा हैं। दोस्तों गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर दोनों ही टीमें टेस्ट सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था।

सीरीज का दूसरा मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दोस्तों टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) हैमस्ट्रिंग की समस्‍या से जूझ रहे हैं। ऐसे में वे दूसरे टेस्ट से बाहर भी हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) अगर इस मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) को मौका मिल सकता है।

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पहले ही बता चुके हैं कि भारत इस पूरी सीरीज में 4+1 संयोजन यानी 4 तेज गेंदबाज और 1 स्पिनर के साथ उतरेगा। शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ हुए पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 4 विकेट झटके थे। हालांकि शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए थे और जेम्स एंडरसन (James Anderson) की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।



Herald