

स्पोर्ट्स डेस्क।आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट फैन्स इन दिनों अपने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म को लेकर काफी चिंतित हैं। दोस्तों विराट कोहली (Virat Kohli) ने नवंबर 2019 के बाद से कोई भी शतक नहीं जड़ा है और क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खासतौर पर वह काफी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ-साथ चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के भी बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं।

दोस्तों पहले टेस्ट मैच में भी इन तीनों ही बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा था। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच से पहले जब टीम इंडिया के कप्तान से पूछा गया कि क्या टीम मैनजेमेंट रहाणे और पुजारा की खराब फॉर्म को लेकर परेशान है तो इस पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने साफ इनकार किया। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, 'मुझे नहीं लगता यह चिंता का विषय है। हमारा बेसिक फोकस इस समय यह सोचना नहीं है कि एक खिलाड़ी निजी तौर पर कहां खड़ा है, बल्कि एकसाथ मिलकर वह टीम में कितनी मजबूती लेकर आ रहे हैं यह हमारी टीम का फोकस है।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने आगे कहा एक बैटिंग यूनिट के तौर पर हम मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा करने की कोशिश करते हैं ताकि हम वीनिंग पोजीशन में रहें और कोई ना कोई जाकर हर मैच में जाकर अपना योगदान देता रहे।' चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उन्होंने 32 पारियों से टेस्ट में शतक नहीं जड़ा है। पुजारा का औसत भी महज 27.64 का रहा है। दोस्तों विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शॉट सिलेक्शन को लेकर बचाव करते हुए कहा, 'वह इसी तरह के खेलते हैं। उनके अंदर इसी तरह से पारी को आगे बढ़ाकर लंबी इनिंग खेलने की काबिलियत है। उन्होंने आगे कहा यह जरूरी नहीं है कि पंत डिफेंसिंग रोल अपनाए, जब स्थिति की डिमांड होती है तो वह उसको समझने के लिए काफी समझदार हैं।
Herald