Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन कौन सा भारतीय बल्लेबाज मचाएगा धमाल

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा और केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार पारी खेली। केएल राहुल (KL Rahul) शतक जमाने के बाद 127 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोस्तो इसी बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बताया है कि टेस्ट के दूसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी बैटिंग से धमाल मचा सकते हैं।

दोस्तो अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा कि अगर भारत को इस मैच पर अपना और कंट्रोल बनाना है तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant)को अपना ताबड़तोड़ रूप अपनाना होगा। दोस्तो उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बैटिंग जब आएगी तब तक इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने काफी ओवर गेंदबाजी कर ली होगी जिसका फायदा भारतीय विकेटकीपर को मिलेगा।

दोस्तो आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दूसरे दिन के खेल को लेकर भविष्यवाणी करते हुए बताया कि टीम इंडिया पहली पारी में 375 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल होगी। दोस्तो आकाश ने प्रिडिक्शन करते हुए कहा कि एंडरसन अभी दो और भारतीय बल्लेबाजों को चलता करेंगे, जबकि केएल राहुल (KL Rahul) 150 का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो जाएंगे।



Herald