

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) लॉर्ड्स में भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। दोस्तों दोनों खिलाड़ियों ने क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है और लॉर्ड्स में टीम से जुड़ गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) के चोटों के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होने के बाद BCCI ने उनकी जगह पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम में शामिल किया था।

आपको बता दे की यह दोनों बल्लेबाज श्रीलंका दौरे पर गई लिमिटेड ओवरों की भारतीय टीम में शामिल थे, जहां सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ODI सीरीज में बेस्ट खिलाड़ी चुने गए थे। दोस्तो सूर्यकुमार और पृथ्वी को श्रीलंका से 31 जुलाई को ही इंग्लैंड रवाना होना था, लेकिन वीजा डॉक्यूमेंट्स के चलते उन्हें 2 दिन और रुकना पड़ा।
Hello @PrithviShaw and @surya_14kumar. Welcome to Lord's! #ENGvIND #TeamIndia pic.twitter.com/CPwBY9X0Sy
— BCCI (@BCCI) August 14, 2021
दोस्तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है, जबकि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम से जुड़ने के बाद अब दोनों क्रिकेटर तीसरे टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध हैं। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 25 अगस्त (बुधवार) से हेडिंग्ली में खेला जाना है।
Herald