Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: जानें विराट कोहली का लॉर्ड्स का मैदान का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेला गया पहला टेस्ट मैच बारिश के चलते ड्रॉ रहा था। आज सीरीज के दूसरे टेस्ट में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर असली इम्तिहान हैं। दोस्तों टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता इस समय कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) की फॉर्म है। पहले टेस्ट में भी विराट कोहली(Virat Kohli) का बल्ला खामोश रहा था और जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने उनको पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया था। आपको बता दे की 2018 दौरे पर अंग्रेजों की सरजमीं पर 5 शतक ठोकने वाले विराट कोहली(Virat Kohli) नवंबर 2019 के बाद से सेंचुरी नहीं जड़ सके हैं।

आपको बता दे की तमाम भारतीय फैन्स यह उम्मीद लगाए बैठे है कि विराट कोहली(Virat Kohli) लॉर्ड्स में अपने शतक के सूखे को खत्म करेंगे। हालांकि, आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली(Virat Kohli) लॉर्ड्स में एक-एक रन के लिए संघर्ष करते हैं और इस मैदान पर अबतक टेस्ट में एक फिफ्टी तक नहीं जड़ सके हैं। दोस्तों विराट कोहली(Virat Kohli) ने लॉर्ड्स के मैदान पर अबतक 4 इनिंग खेली है, जिसमें उनके बल्ले से 16.25 की मामूली औसत से सिर्फ 65 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय विराट कोहली(Virat Kohli) एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके हैं।

आपको बता दे की क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर इस बार हालांकि विराट कोहली(Virat Kohli) के पास अपना रिकॉर्ड सुधारने का शानदार मौका होगा। दरअसल दोस्तों इंग्लैंड टीम अपने अहम तेज गेंदबाजों की चोटों से परेशान है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) पहले ही टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और जेम्स एंडरसन (James Anderson) का भी लॉर्ड्स में खेलना तय नहीं है। दोस्तों ऐसे में अगर इंग्लैंड इन दोनों प्रमुख फास्ट बॉलर के बिना उतरता है तो विराट कोहली(Virat Kohli) के पास अपना रिकॉर्ड सुधारना का बेहतरीन मौका होगा।



Herald