Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: सिर में बॉल लगने से पहले टेस्ट से बाहर हुए मयंक अग्रवाल

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की शॉर्ट गेंद सिर पर लगने के कारण बुधवार से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए। इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) सबसे तेज गेंदबाजी करते है।

दोस्तों प्रैक्टिस के समय मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने उनकी शॉर्ट गेंद से नजरें हटा लीं, जिसके बाद गेंद उनकी सिर के पिछले हिस्से में हेलमेट से टकरा गई। भारतीय टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मयंक के सिर में चोट लगी है।

दोस्तों खबरो के अनुसार आपको बता दे की रहाणे ने कहा, 'मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के सिर में चोट लगी है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अन्य सभी खिलाड़ी फिट हैं।' मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) हेलमेट खोलने के बाद कुछ असहज महसूस कर रहे थे और फिर फिजियो नितिन पटेल (Nitin Patel) उनके साथ जमीन पर बैठे गए। इसके बाद वे सिर के पिछले हिस्से पर हाथ रखकर पटेल के साथ नेट से बाहर निकल गए। मयंक की गैरमौजूदगी में KL राहुल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है।



Herald