

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने मिलकर भारत को लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट पर 273 रन बना लिए हैं। राहुल अभी भी 127 रन बनाकर नॉटआउट हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 83 रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, 'मैंने केएल को जब भी बल्लेबाजी करते हुए देखा है, उसमें शायद यह बेस्ट पारी थी और वह पहली गेंद से आज दिन के अंत तक पूरी तरह से पारी पर कंट्रोल बनाए हुए था।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, 'किसी भी जगह ऐसा नहीं लगा कि वह कन्फ्यूज था या कुछ ज्यादा सोच रहा था। वह अपने प्लान के बारे में काफी क्लियर दिख रहा था और जब आप अपने प्लान पर भरोसा करते हो तो यह निश्चित रूप से कारगर होता है। उन्होंने आगे कहा मुझे लगता है कि आज उसका दिन था और उसने सही में इसका पूरा फायदा उठाया।

दोस्तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की खुद की पारी ने नींव रखी और वह इस बात से भी खुश थे कि वह और राहुल दोनों नई गेंद का सामना करते हुए कंट्रोल बनाए रहे जिससे जोखिम भरे शॉट कम रहे। रोहित ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट की यही चुनौती है।
Herald