Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG: इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड में खेला जाएगा। दोस्तों इंग्लैंड की टीम को दूसरे टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) काफ इंजरी की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

दोस्तों ECB ने 11 अगस्त को जानकारी दी कि स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के दाएं काफ में इंजरी की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की दूसरे टेस्ट से पहले ट्रेनिंग के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) को चोट लगी। इंग्लैंड ने साकिब महमूद को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। ECB ने बयान जारी कर बताया कि स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने बुधवार को दोपहर को लंच के समय लंदन में एक MRI स्कैन कराया, जिसमें उनकी चोट का पता चला।

आपको बता दे की गुरुवार से शुरू हो रहे लॉर्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है। दोस्तों इंग्लैंड के सबसे अनुभुवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) के भी दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने बुधवार को टीम के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वो फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं।



Herald