

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। दोस्तों इंग्लैंड की पहली पारी 183 रन पर सिमट गई है। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने सबसे अधिक रन 64 रन बनाए। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। बुमराह ने 4 और शमी ने दो विकेट लिए।

दोस्तों आपको बता दे की मैच के 21 वें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की अंदर आती गेंद ने बल्लेबाज जैक क्रॉली (Jack Crawley) के बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के दास्तानों में समा गई। लेकिन अंपायर ने आउट देने से इंकार कर दिया।
A bit of camaraderie between skipper and wicket-keeper ????
— SonyLIV (@SonyLIV) August 4, 2021
What are they talking about? ????????
Wrong answers only ????????
Tune into #SonyLIV now ???? https://t.co/E4Ntw2hJX5 ????????#ENGvsINDonSonyLIV #ENGvIND #ViratKohli #RishabhPant pic.twitter.com/3927TTLhcA
दोस्तों जब रिव्यू लेने की बारी आई तो इससे पहले अपना एक रिव्यू गंवा चुके कप्तान विराट कोहली, इस बार रिव्यू लेने के मूड में नहीं दिख रहे थे। लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने उन्हें किसी तरह मनाया और विराट कोहली (Virat Kohli) ने रिव्यू ले लिया। थर्ड अंपायर ने जब उस गेंद को देखा तो भारत के पक्ष में फैसला सुनाया।
Herald