Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: एंडरसन ने बताया पंत के खिलाफ आज किस रणनीति के साथ उतरेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा, जबकि दूसरे दिन लंच से पहले तक भारतीय टीम ने मैच पर पकड़ बना रखी थी, लेकिन लंच ब्रेक के बाद जेम्स एंडरसन (James Anderson) की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम बैकफुट पर ढकेल दिया।

दोस्तों जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने लगातार 2 गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट कर भारतीय टीम को 2 बड़े झटके दिए। आपको बता दे की मैच के दूसरे दिन बारिश के चलते समय से पहले खेल खत्म करना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट पर 125 रन बना लिए थे। दोस्तों केएल राहुल( KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) क्रीज पर बने हुए हैं। जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने पंत की जमकर तारीफ की है। साथ ही बताया कि पंत के खिलाफ उनकी रणनीति कैसी होगी।

दोस्तों आपको बता दे की जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने कहा, 'ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शानदार खिलाड़ी हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह शानदार खेल दिखाएगा। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एग्रेसिव खिलाड़ी है, आउट ऑफ द बॉक्स सोचता है। वह शानदार खिलाड़ी और शानदार टैलेंट है, उसके सामने एक ही ऑप्शन होता है कि आप अच्छी गेंदबाजी करें। दोस्तों मैच की बात करें तो भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। केएल राहुल( KL Rahul) 57 और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सात रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चेतेश्वर पुजारा चार (Cheteshwar Pujara) रन बनाकर पवेलियन लौटे।



Herald