

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) चोट के चलते भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के बचे हुए 4 टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की चोट इंग्लैंड टीम के लिए बड़ा झटका है। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गैरमौजूदगी में खेल रही इंग्लैंड टीम का बॉलिंग अटैक इस तेज गेंदबाजी की कमी से और कमजोर नजर आएगा। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने अपनी इंजरी को लेकर कुछ अहम बातें बताई हैं और साथ ही उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज है और उसके लिए वह वापसी की पूरी कोशिश करेंगे। आपको बता दे की स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने अपनी इंजरी को लेकर कहा कि जब उन्हें चोट लगी थी, तो एक बार को उनको ऐसा लगा था कि जेम्स एंडरसन ने उनको पीछे से मारा है।

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने इंस्टाग्राम पर ट्रेनिंग और फिर इंजरी के बाद सोफे पर लेटे हुए दो फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'चीजें बहुत जल्द बदल सकती हैं। कुछ पल पहले मैं खुशी से ट्रेनिंग कर रहा था और फिर अगले ही पल मैं एक हर्डल से कूदा और दाएं पैर की एड़ी अजीब तरह से जमीन पर पड़ी। मुझे ऐसा दर्द हुआ मानो किसी ने रस्सी से मेरी टांग पर पीछे से बहुत जोर से मारा है।'

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने आगे लिखा, 'एक बार को मुझे ऐसा लगा कि जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने मुझे मारा है, मैं पीछे मुड़ा और पूछा कि जिमी तुमने मुझे क्यों मारा, तब मुझे अहसास हुआ कि वह तो मेरे आस-पास भी कहीं नहीं था, लेकिन मुझे समझ आ गया था कि मैं मुश्किल में पड़ चुका हूं। स्कैन के मुताबिक मुझे ग्रेड 3 काफ इंजरी है। यह सीजन यहीं खत्म हुआ और मैं बहुत निराश हूं कि मैं भारत के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज नहीं खेल सकूंगा।
Herald