

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम रहा। चारों तेज गेंदबाजों ने मिलकर आसानी से इंग्लैंड की पूरी टीम को 183 रनों पर समेट दिया। जानकारी के लिए बता दे की जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 4 जबकि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 3 विकेट झटके।

दोस्तों मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां खेल रहे हैं और वह किसी भी तरह की परिस्थितियों में अपने कौशल पर विश्वास करते हैं।मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं इंग्लैंड में विकेट क्यों हासिल नहीं कर पाता (हंसते हुए)। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या कहीं और खेल रहा हूं, मैं अपने कौशल पर भरोसा करता हूं।

दोस्तों उन्होंने कहा, 'यहां तक कि जब मैं नेट्स पर गेंदबाजी कर रहा था तब भी हालात को परखने की कोशिश कर रहा था और इसी के हिसाब से प्लान बनाया। इसके बाद मैच में इसे लागू करने की कोशिश की। दोस्तों इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उलटा पड़ गया और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) (46 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट धैर्य और अपने बेसिक्स सही रखने का खेल है। उन्होंने कहा, 'टेस्ट मैच धैर्य का खेल है। भूल जाओ कि पहले क्या हुआ है, हमें वर्तमान स्थिति के बारे में सोचना होता है, हमें अधिक दिमाह नहीं लगाना होता।
Herald