Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: कोहली को आउट करते ही एंडरसन ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट का दूसरा दिन जेम्स एंडरसन (James Anderson) के नाम रहा। जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए लगातार 2 गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और विराट कोहली ( Virat Kohli) को आउट कर इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई। विराट कोहली ( Virat Kohli) गोल्डन डक पर आउट हुए और इस विकेट के साथ ही जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एंडरसन ने अब टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है।

दोस्तों विराट कोहली ( Virat Kohli) का यह विकेट टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन (James Anderson) का 619वां शिकार था। इस तरह से वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप-3 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के नाम दर्ज है। मुरलीधरन ने कुल 800 विकेट लिए हैं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) हैं, जिनके खाते में कुल 708 विकेट हैं।

दोस्तों आपको बता दे की कुंबले और जेम्स एंडरसन (James Anderson) के खाते में 619 विकेट हैं। जेम्स एंडरसन (James Anderson) इस मैच में ही कुंबले से आगे निकल सकते हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) इस तरह से टॉप-3 में शामिल पहले तेज गेंदबाज हो गए हैं। दोस्तों मैच की बात करें तो भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। केएल राहुल (KL Rahul) 57 और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।



Herald