Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: गावस्कर ने की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा टेस्ट सीरीज!

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के नतीजे को लेकर भविष्यवाणी की है। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा कि भारत की इस टीम में इंग्लैंड को इंग्लिश परिस्थितियों में हराने का दमखम है और विराट कोहली ( Virat Kohli) की अगुवाई में टीम सीरीज पर कब्जा करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा कि अगर टेस्ट सीरीज के दौरान सूरज खिला रहा तो भारतीय टीम (Team India) 4-0 से सीरीज को अपने नाम करेगी और ओवरकास्ट कंडिशंस होने पर 3-1 से है।

दोस्तों आपको बता दे की दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। 'टाइम्स नाऊ' के साथ बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने सीरीज के नतीजे पर कहा, 'यह टीम भारतीय क्रिकेट इतिहास की अबतक की बेस्ट टीम है। दोस्तों सिर्फ 1983 से लेकर 1986 की टीम में ही इस तरह की गहराई और बैलेंस था। आपको बता दे की यह टीम हालांकि बेहतर है क्योंकि इन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनकी ही कंडिशंस में मात दी और इस टीम के पास बैट और बॉल दोनों से ज्यादा गेम चेंजर मौजूद हैं। दोस्तों यह टीम यकीनन इंग्लैंड को हरा सकती है।



Herald