Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम की इन कमजोरियों का फायदा उठाना चाहेंगे विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त यानि आज से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की टीम इंडिया को लॉर्ड्स में इंग्लैंड टीम के खिलाफ अबतक महज 2 ही जीत नसीब हुई है और साल 2018 में भी टीम को इंग्लैंड ने पटखनी दी थी। हालांकि, इस बार हालात दूसरे हैं और जो रूट (Joe Root) की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम अपने तेज गेंदबाजों की चोटों से परेशान है। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) अपनी इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, दोस्तों जबकि जेम्स एंडरसन (James Anderson) के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। दोस्तों ऐसे में विराट कोहली ( Virat Kohli) अंग्रेजों की कमजोर टीम का फायदा उठाकर टीम इंडिया को लॉर्ड्स में तीसरी जीत जरूर दिलाने चाहेंगे।

आपको बता दे की इंग्लैंड के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने से पहले ही लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के क्रिकेट से ब्रेक के बाद जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और क्रिस वोक्स (Chris Woakes) का सीरीज से बाहर होना जो रूट (Joe Root) के लिए बहुत बड़ा झटका था। दोस्तों अभी सीरीज का एक ही टेस्ट मैच खेला गया था कि ब्रॉड भी काफ इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर जेम्स एंडरसन (James Anderson) उतरेंगे या नहीं यह भी इंग्लिश टीम के सामने बड़ा सवाल है।

आपको बता दे की जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने बुधवार को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया था और वह मैच के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। दोस्तों स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की जगह पर इंग्लैंड ने कवर के तौर पर साकिब महमूद (Saqib Mahmood) को टीम में शामिल किया है और ऐसा माना जा रहा है कि वह लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।



Herald