

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम (Team India) के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इस बात की सूचना पृथ्वी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। जिस तस्वीर को आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे। इसमें पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की दोनों ही क्रिकेटर श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई लिमिटेड ओवरों की सीरीज में टीम का हिस्सा थे। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का इंग्लैंड दौरे के लिए चयन शुभमन गिल (Shubman Gill) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के रिप्लेसमेंट के तौर पर हुआ है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त (बुधवार) से नॉटिंघम में खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों का पहले टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहना मुश्किल है। दोस्तों सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है, जबकि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं।
Herald