Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: लॉर्ड्स में टीम इंडिया पर भारी ना पड़ जाए कोहली का यह फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम ने वापसी कर ली है। जेम्स एंडरसन (James Anderson) के 5 विकेट के दम पर टीम इंडिया को जल्द समेटने के बाद जो रूट (Joe Root) और रोरी बर्न्स (Rory Burns) की बढ़िया पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मैच में खुद को बनाए रखा है। दोस्तो टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने महज 88 रन जोड़कर अपने बचे हुए 7 विकेट गंवाए। हालात यह रहे कि टीम इंडिया के आखिरी के चार बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 8 रन ही जोड़ सके।

दोस्तो ऐसे में अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जगह पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को नजरअंदाज करके ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) को खिलाने का फैसला सही था। दोस्तो विराट ने टॉस के टाइम के पर कहा था कि अश्विन मैच से पहले सिलेक्ट किए गए 12 खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन दोस्तो कंडिशंस और पिच को देखते हुए ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) को खिलाने का निर्णय लिया गया था। विराट कोहली (Virat Kohli) के इस फैसले ने भारतीय तेज गेंदबाजी को तो मजबूती दी, पर टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में वह गहराई नजर नहीं आई और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) या अश्विन जैसे ऑलराउंडर की कमी पहली पारी में भारत को साफतौर पर खली।

दोस्तों शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जगह पर टीम में शामिल किए गए ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) पहली इनिंग में 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और बुमराह तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत के पुछल्ले बल्लेबाज हमेशा ही टीम की सबसे बड़ी कमजोरी रहे हैं और उस पर निचले क्रम में एक ऑलराउंडर खिलाड़ी का ना होना टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स की दूसरी पारी में भी मुसीबत बन सकता है।



Herald