Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: शार्दुल ठाकुर को लेकर कोहली का बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता बता दे की भारत ने इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच से एक दिन पहले प्लेइंग XI की घोषणा नहीं की। जानकारी के लिए बता दे की पिछले कुछ समय से टीम इंडिया ऐसा करती आई है, लेकिन नॉटिंघम टेस्ट से एक दिन पहले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ना तो टीम इंडिया के प्लेइंग XI की घोषणा की और ना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर जवाब दिए। विराट कोहली (Virat Kohli) ने लेकिन शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जमकर तारीफ की है। अब देखना होगा कि क्या शार्दुल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है या नहीं?

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'हां, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को ऑलराउंडर बनाया जा सकता है। वह पहले से ही एक अलग-अलग डायमेंशन का क्रिकेटर है और यह अधिक से अधिक आत्मविश्वास हासिल करने के बारे में है। उसके जैसा कोई खिलाड़ी टेस्ट या किसी भी फॉर्मेट की टीम को बैलेंस देने में मदद करता है। दोस्तों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल ब्रिसबेन में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ 7 विकेट लेने वाले मुंबई के इस खिलाड़ी के बारे में विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, 'वह ऐसा खिलाड़ी है जो सिर्फ इस सीरीज में नहीं बल्कि आगे के लिए बहुत जरूरी होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में भारतीय टीम को 2018 में इंग्लैंड दौरे पर 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने कहा कि इस बार टीम की तैयारी काफी बेहतर है क्योंकि खिलाड़ियों को इन परिस्थितियों का अनुभव है और वह पिछले 2 महीने से यहां है।



Herald