Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: क्या बारिश बनेगी टीम इंडिया की जीत में रोड़ा, जानें कैसा रहेगा मौसम

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान मैदान पर पहले टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू होने में अब लगभग 3 घंटे बचे हैं। दोस्तों आज के खेल पर सभी दर्शकों की निगाहें ज्यादा होंगी, क्योंकि भारत अब तक इस मैच में काफी मजबूत नजर आ रहा है। टीम की गेंदबाजों ने चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 303 रनों पर समेट कर लक्ष्य को 209 तक सीमित कर दिया।

दोस्तों आपको बता दे की भारत को दिन का खेल खत्म होने से पहले 14 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जहां टीम ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए। दोस्तों इस तरह भारत को आखिरी दिन जीतने के लिए 157 रनों की जरूरत है। दोस्तों इंग्लैंड में इस समय मौसम काफी बदलता रहता है, ऐसे में आइए जानते हैं पहले टेस्ट के आखिरी दिन कैसा मौसम रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आपको बता दे की नॉटिंघम में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। आपको बता दे की लंबे समय तक तेज बारिश के आसार कम ही बताए जा रहे हैं। दोस्तों खबरो के अनुसार रविवार को 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और दिन के करीब 18 डिग्री तक तापमान बना रह सकता है।



Herald