Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। लेकिन, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आउट होते ही भारतीय पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई है और टी ब्रेक तक टीम ने 4 विकेट खो दिए हैं।

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखाई। जीरो पर आउट होने के साथ ही विराट ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट में बतौर कप्तान 9वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एंडरसन की बाहर जाती गेंद को समझ नहीं सके और उस पर बल्ला लगा बैठे जिसके बाद विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) ने कोई गलती ना करते हुए आसान सा कैच लपक कर भारतीय कप्तान को बिना खाता खोले पवेलियन जाने पर मजबूत कर दिया। आउट होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने हैरानी भरा रिएक्शन दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा, पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके और महज 4 रन बनाकर जेम्स एंडरसन (James Anderson) का ही शिकार बने। उपकप्तान अंजिक्य रहाणे भी 5 रन बनाकर रनआउट हुए।



Herald