Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: इंग्लिश फैन्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर की नस्लीय टिप्पणी, भारतीय फैन ने किया खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टेस्ट मैच को लेकर भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला ने बड़ा खुलासा किया है। दोस्तों महिला ने बताया कि पहले टेस्ट मैच के दौरान इंग्लिश फैन्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी की और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर खासतौर पर निशाना साधा। जानकारी के लिए बता दे की महिला ने कहा कि फैन्स ने शमी और कोहली के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की महिला ने बताया कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो कुछ इंग्लिश फैन्स ने उनको गालियां दीं और यहां तक कि उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को भी अपशब्द कहे। दोस्तों भारतीय फैन ने कहा कि जब उन्होंने इसकी शिकायत स्टैंड में मौजूद एक अधिकारी से की तो उनको एक इंग्लिश फैन ने भारत वापस लौट जाने को कहा।

हालांकि दोस्तों उन्होंने बताया कि उस फैन के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया और उसको मैदान से बाहर कर दिया गया। आपको बता दे की इसके बाद भी फैन्स के बाज ना आने पर महिला ने अपने परिवार के साथ स्टैंड बदल लिया, लेकिन दोस्तों इंग्लिश फैन्स का रवैया नहीं बदला। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी इस बात से अनजान दिखे और उनको इंग्लिश फैन्स द्वारा की गई टिप्पणी सुनाई नहीं दी।



Herald