

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) का मानना है कि दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) को आखिरी के ओवरों में आउट करना मेजबान टीम के लिए काफी अच्छा रहा। दोस्तो विराट 42 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे, तभी ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) की बाहर जाती हुई गेंद पर वह बल्ला अड़ा बैठे और स्लिर में कप्तान जो रूट (Joe Root) ने उनका कैच लपक लिया।

आपको बता दे की ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) का मानना है कि विराट के विकेट के चलते इंग्लैंड टीम के लिए शुक्रवार की सुबह इसका फायदा मिल सकता है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 273 रन बना लिए हैं। दोस्तो केएल राहुल (KL Rahul) 127 और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं।पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने कहा, 'विराट कोहली(Virat Kohli) का विकेट हमारे लिए बहुत अहम था और इसका फायदा हमें शुक्रवार की सुबह मिलेगा।
Herald