

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा। दोस्तों भारत के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन ट्रेंट ब्रिज में बेहद शानदार रहा। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लिश बल्लेबाजों की जमकर खबर ली और मैच में कुल 9 विकेट झटके। वहीं, इंग्लैंड की कंडिशंस युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को भी काफी रास आई और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के जबरदस्त स्पैल को देखकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट (Salman Butt) उनके कायल हो गए हैं। सलमान ने कहा कि इस भारतीय फास्ट बॉलर को देखकर लगा ही नहीं कि वह टेस्ट क्रिकेट में अभी नए आए हैं।

दोस्तों आपको बता दे की अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट (Salman Butt) ने कहा, 'मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के पास भले ही टेस्ट लेवल का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खूब खेली है और वह इंडिया-ए टीम के साथ ही टूर कर चुके हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उसको देखकर लगा ही नहीं कि वह टेस्ट क्रिकेट में नए हैं।

दोस्तों वह जानते हैं कि किस लाइन पर गेंदबाजी करनी है। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने बल्लेबाजों को चैलेंज किया, उन्होंने अपनी कमर को झुकाया और बाउंसर डाले। दोस्तों वह लंबे हैं और मजबूत हैं। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) का भविष्य यकीनन काफी उज्जवल है। वह टीम को बिना ज्यादा रन दिए विकेट दिलाते हैं। वह टीम में काफी अच्छे से फिट हो गए हैं।
Herald