Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फैन्स के लिए आई अच्छी खबर, IPL 2021 के दूसरे फेज में खेलेंगे ये 2 खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन के दूसरे फेज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। BCB शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को IPL 2021 के बचे हुए 31 मैचों के लिए एनओसी देने को तैयार हो गया है। यानी शाकिब और मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) का UAE में खेलना तय हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के रिशेड्यूल होने के बाद बीसीबी ने यह निर्णय लिया है। टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) और इंग्लैंड सीरीज को देखते हुए पहले BCB ने अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने से साफ इनकार कर दिया था।

दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे को मार्च 2023 तक स्थगित करने के ECB और BCB के फैसले ने दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए शेष IPL में भाग लेने का रास्ता खोल दिया है । IPL 2021 के बचे हुए 31 मैच 19 सितंबर से UAE में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने पर पहले मुकाबले में CSK का सामना 5 बार की चैंपियन MI से होगा।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद BCCI ने 4 मई को IPL को स्थगित करने का फैसला किया था। भारत में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए बाद में इस टी-20 लीग को UAE शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। IPL 2021 का फाइनल मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।



Herald