

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन का दूसरा चरण 19 सितंबर से UAE में खेला जाएगा। इस दौरान कई देशों के खिलाड़ी अलग-अलग देशों में अपनी नेशनल टीम के लिए खेल रहे होंगे। ऐसे में BCCI ने ये फैसला लिया है कि टीमें एक बायो-बबल से दूसरे बायो-बबल में जा सकती हैं। BCCI ने CPL और भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) टेस्ट सीरीज में व्यस्त खिलाड़ियों को IPL के बायो-बबल में जाने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। अब BCCI ने श्रीलंका और साउथ अफ्रीका (Sri Lanka vs South Africa) की सीरीज में मौजूद खिलाड़ियों को IPL के बायो-बबल में एंट्री की स्वीकृति दे दी है।

दोस्तों आपको बता दे की BCCI ने एक 46 पन्नों की हेल्थ एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है, 'इंग्लैंड बनाम भारत सीरीज, श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज और CPL के लिए बनाए गए बबल से सीधे आने वाले खिलाड़ियों और टीम के सहायक कर्मचारियों को क्वारंटीन के बिना फ्रैंचाइज़ी टीम में शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है, बशर्ते वे मानदंडों को पूरा करते हैं।

दोस्तों BCCI ने आगे कहा, 'सभी फ्रेंचाइजी टीम के सदस्यों को बबल में प्रवेश करने से पहले पूरे 6 दिनों के लिए अपने होटल के कमरे में क्वारंटीन करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की आगमन पर और किसी भी समूह प्रशिक्षण गतिविधियों को शुरू करने से पहले, बबल में शामिल किए जाने वाले टीम के सभी सदस्य नीचे दिए गए COVID-19 RT-PCR टेस्ट की प्रक्रिया का पालन करेंगे। दोस्तों टेस्ट के लिए एक नासॉफिरिन्जियल स्वैब लिया जाएगा। टेस्ट सैंपल के 8-12 घंटों के भीतर टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध होती है।
Herald