

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 14वे सीजन का दूसरा चरण UAE में शुरू होने में अब बस एक महीने का समय बचा है। टूर्नामेंट के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोस्तो IPL 14वे सीजन का दूसरा चरण के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसकी खातिर उसने 46 पन्नों की एक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।

इस हेल्थ एडवाइजरी के एक नियम के मुताबिक, दर्शकों के बीच गेंद जाने पर बॉल को दोबारा इस्तेमाल में नहीं लिया जाएगा। दोस्तो खबरों के अनुसार, BCCI और UAE क्रिकेट बोर्ड IPL 2021 के दूसरे चरण के दौरान दर्शकों को स्टैंड में परमिशन देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोस्तो आपको बता दे की BCCI कोरोना वायरस को लेकर कोई चांस लेने के मूड में नहीं है, इसलिए फैसला किया गया है कि अगर गेंद स्टैंड में जाती है तो उसे बदल दिया जाएगा।

दोस्तो यह फैसला खिलाड़ी और अंपायर के लिए बेशक समय बर्बादी हो, लेकिन इससे स्टेडियम में मैच देख रहे फैन्स को जरूर फायदा होगा, क्योंकि उन्हें गेंद वापस घर लेने का मौका मिलेगा। इससे पहले IPL 2020 की गेंद जो स्टेडियम से बाहर जाती थी या स्टैंड में उतरती थी, तब अंपायर गेंद को साफ करते थे और उसी गेंद से खेल जारी रखते थे।
Herald