

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के भरोसेमंद बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) IPL 14 वें सीजन के दूसरे फेज की तैयारियों के लिए मंगलवार चेन्नई पहुंच चुके हैं। सुरेश रैना (Suresh Raina) से पहले टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी यहां पहुंच चुके हैं। टीम के खिलाड़ी अब UAE के लिए रवाना होंगे, जहां IPL के बाकी बचे सीजन की मेजबानी होनी है। टीम के CEO केएस विश्वनाथन (KS Viswanathan) ने बताया है कि टीम के भारतीय खिलाड़ियों के 13 अगस्त को UAE रवाना होने की संभावना है।
???? delight for the night ????#HomeSweetDen #WhistlePodu #Yellove ???????? pic.twitter.com/mmzL3Lnocq
— Chennai Super Kings - Mask P????du Whistle P????du! (@ChennaiIPL) August 10, 2021
दोस्तों उन्होंने कहा कि CSK के खिलाड़ियों के UAE रवाना होने से पहले चेन्नई में कोई कैम्प नहीं होगा। फ्रेंचाइजियों को जारी किए गए बायो सिक्योर बबल प्रोटोकॉल के मुताबिक आपको बता दे की यूएई, दुबई या अबु धाबी रवाना होने से पहले भारत में खुद को आइसोलेट करने की जरूरत नहीं है, लेकिन दोस्तों CSK की टीम कोई खतरा नहीं लेना चाहती है और इसलिए टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों को सेल्फ आइसोलेट होने को कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL 2021 के बाकी बचे टूर्नामेंट का आयोजन 19 सितंबर से UAE में होगा।
Herald