

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 14वे सीजन का दूसरा हिस्सा 19 सितंबर से खेला जाएगा। IPL के इस हिस्से में खेलने के लिए कई देशों के खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। कोरोना और नेशनल टीमों के शेड्यूल के कारण कई खिलाड़ियों का IPL के इस हिस्से में खेलना मुश्किल लग रहा है। इन सभी के बीच एक राहत भरी खबर ये आ रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी IPL के इस हिस्से में भी खेलते नजर आएंगे।
.jpg)
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रमुख डेविड व्हाइट (David White) के हवाले से कहा है, 'न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson), तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) , लोकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) और ऑलराउंडर जेम्स नीशम I के दूसरे हिस्से में खेलते नजर आएंगे। दोस्तोंये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। कीवी टीम को सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करना है। ये सभी खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोस्तों कहा जा रहा है कि कीवी खिलाड़ियों ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि वे I के जरिए आगामी टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की तैयारी कर सकें।

दोस्तों आपको बता दे की टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 17 अक्टूबर से UAE में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड और बांग्लादेश की क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही कह दिया है कि वे अपने खिलाड़ियों को IPL में खेलने की अनुमति नहीं देंगे। दोस्तों ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया भी अपने खिलाड़ियों को बाहर रखने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा होता है तो ये IPL की तमाम टीमों के लिए चिंता का सबब है क्योंकि फिर उन्हें उन खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना होगा। IPL के दूसरे फेज का पहला मैच 19 सितंबर को CSK और MI के बीच UAE में खेला जाएगा।
Herald