

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने UAE में IPL 14वे सीजन में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि अक्तूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले यह आदर्श तैयारी होगी।

दोस्तो IPL के 14वें सीजन के बाकी बचे मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे, जबकि 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आयोजन होगा। दोनों ही टूर्नामेंट UAE में खेले जाएंगे।

आपको बता दे की रिकी पोंटिंग कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि समान हालात में यह उनकी सर्वश्रेष्ठ तैयारी होगी, उन्हें संभवत: दुनिया के सबसे मजबूत घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) IPL में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हेड कोच हैं। दोस्तो अपनी प्रेग्नेंट मंगेतर के साथ समय बिताने के लिए वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरों से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) के IPL में खेलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि उनके पहले बच्चे के दोबारा शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बीच में पैदा होने की संभावना है।
Herald