

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की19 सितंबर से UAE में IPL का दूसरा फेज खेला जाना है। इससे ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 1 से 10 सितंबर के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी, जिसके सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम पर होंगे। ICC ने इसकी घोषणा की है।

दोस्तों आपको बता दे की BCC और ECB ने आपसी सहमति से सितंबर में होने वाली लिमिटेड ओवर को मार्च 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया था। IPL में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों देशों के क्रिकेटर्स हिस्सा लेंगे, ऐसे में टी20 सीरीज खत्म होते ही, IPL में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी एकसाथ UAE के लिए रवाना हो सकते हैं।

दोस्तों आपको बता दे की IPL के तुरंत बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से UAE और ओमान में खेला जाना है। दोस्तों ऐसे में यह टी20 इंटरनेशनल सीरीज बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) UAE और ओमान में खेला जाना है, ऐसे में बांग्लादेश की परिस्थितियों में खेलने का कीवी टीम को फायदा मिल सकता है। फिलहाल दोस्तों ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश सीरीज में 1-0 से आगे है।
Herald