Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस तारीख को IPL के दूसरे फेज में हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना होगी CSK की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन के बचे हुए 31 मैचों में हिस्सा लेने के लिए 13 अगस्त को दुबई रवाना होगी। CSK टीम के CEO काशी विश्वनाथन (Kashi Vishwanathan) ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि IPL 2021 के दूसरे फेज में चेन्नई को पहले मुकाबले में 5 बार की चैंपियन MI से भिड़ना है।

दोस्तो 3 बार की चैंपियन CSK की टीम का प्रदर्शन पहले फेज में शानदार रहा था और टीम ने 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की थी, जबकि 2 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। CSK के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) काशी विश्वनाथन (Kashi Vishwanathan) ने एक बयान में कहा, 'हम 13 अगस्त तक दुबई जाने की योजना बना रहे हैं। MS धोनी सहित सभी घरेलू खिलाड़ी इस दिन दुबई के लिए रवाना होंगे।

दोस्तो आपको बता दे की CSK के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) और ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने टीम को इस साल ज्यादातर मैचों में शानदार शुरुआत दी थी, जबकि टीम के गेंदबाजों ने भी काफी प्रभावित किया था। हालांकि, UAE में CSK का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है और IPL 2020 में टीम यहां की परिस्थितियों में सहज नजर नहीं आई थी।



Herald