

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इंग्लैंड के साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल मैच में हिस्सा लिया था और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के लिए भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे। WTC की दोनों पारियों में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 28 और 8 रनों का योगदान दिया था।

दोस्तों इसके बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) के पैर में चोट आई, जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा। शुभमन गिल (Shubman Gill) जुलाई में ही भारत लौट गए थे। आपको बता दे की भारत लौटने के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपना लुक बिल्कुल बदल लिया है। छोटे बाल कराने के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अब अपने बालों को बीच में से ब्लॉन्ड करा लिया है।
आपको बता दे की शुभमन गिल (Shubman Gill)ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की फोटो शेयर की है। शुभमन सितंबर में IPL 14वें सीजन के दूसरे फेज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दोस्तों IPL में शुभमन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा हैं। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भारत की ओर से अभी तक 8 टेस्ट और 3 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 8 टेस्ट मैचों में शुभमन ने 31.84 की औसत से 414 रन बनाए हैं। इस दौरान शुभमन गिल (Shubman Gill) के खाते में तीन हाफसेंचुरी दर्ज हैं। शुभमन का बेस्ट टेस्ट स्कोर 91 रनों का है।
Herald