Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

LIVE IND vs ENG: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाना है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोस्तों भारत के प्लेइंग इलेवन में कुछ चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। ईशांत शर्मा I(shant Sharma) और आर अश्विन (R Ashwin) को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है, उनकी जगह शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवनः रोरी बर्न्स, डॉमनिक सिब्ले, जैक क्रॉले, जो रूट (कप्तान), जोनी बेयरेस्टो, डैनियल लॉरेंस, जोस बटलर, सैम करन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

भारत का प्लेइंग इलेवनः रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।



Herald