Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PICS: सचिन से मिलीं मीराबाई चानू, ओलंपिक मेडल देख ऐसा था तेंदुलकर का रिऐक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारतीय एथलीटों का खूब हौसला बढ़ाया और मेडल जीतने वाले एथलीटों को बधाई भी दी। दोस्तों टोक्यो ओलंपिक में भारत को सबसे पहला मेडल दिलाने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने बुधवार को सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। इस दौरान मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने अपना सिल्वर मेडल सचिन को दिखाया, जिसे देखकर तेंदुलकर की आंखें भी चमक उठीं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) जिस तरह से इस मेडल को निहारते नजर आए, आप उससे अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी भी ओलंपिक मेडल पर मास्टर ब्लास्टर को कितनी खुशी मिली होगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हमेशा से बाकी खेलों और खिलाड़ियों को भी बढ़ावा दिया है। ओलंपिक के दौरान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) सोशल मीडिया के जरिए भारतीय एथलीट्स का हौसला बढ़ाते नजर आए। मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने भारत की ओर से विमेंस 49 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स भी उनके नाम एक गोल्ड मेडल है।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ मुलाकात की दो तस्वीरें शेयर करते हुए मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने लिखा, 'इस सुबह सचिन तेंदुलकर सर से मिलकर अच्छा लगा। उनकी ज्ञान और प्रेरणा भरी बातें हमेशा मेरे साथ रहेंगीं। उनसे मिलकर बहुत इंस्पायर्ड हूं।



Herald