Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इस पूर्व क्रिकेटर ने T-20 WC के लिए चुनी भारत की 15 सदस्यीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की जैसे-जैसे टी-20 वर्ल्ड कप की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कई पूर्व क्रिकेटर अपनी पसंदीदा टीमें और उसकी प्लेइंग इलेवन चुन रहे हैं। खबरो के अनुसार मेजबान भारतीय टीम (Team India) को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और टीम के पास क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में धूम मचाने के लिए दमदार खिलाड़ियों की फौज मौजूद है। आपको बता दे की हाल ही में सबा करीम (Saba Karim) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी थी और अब यही काम भारत के पूर्व क्रिकेटर रितेंदर सिंह सोढ़ी (Ritender Singh Sodhi) ने किया है।

दोस्तों रितेंदर ने बताया कि, 'टी-20 वर्ल्ड कप जैसे मेगा इवेंट में हमें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) जैसे बल्लेबाज की काफी जरूरत पड़ेगी और उनका अनुभव यहां टीम के बहुत काम आ सकता है। ईशान किशन (Ishan Kishan) काफी प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं लेकिन मुझे लगता है कि यहां शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसलिए हमें उन्हें टीम में एक रिजर्व ओपनर के तौर पर शामिल करना चाहिए और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) को ओपनिंग करना चाहिए।

रितेंदर सिंह सोढ़ी की टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।



Herald