Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 Series: ऑस्ट्रेलिया को फिर मिली बांग्लादेश से हार, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (Australia vs Bangladesh) के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच मे बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और मेजबान टीम को शानदार जीत दिलाई। जानकारी के लिए बता दे की ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 121 रन बना सका और बांग्लादेश ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से जीत दर्ज की।

दोस्तों इस जीत के साथ बांग्लादेश सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है। बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे अफीफ हुसैन (Afif Hossain) , जिन्होंने 31 गेंद पर 37 रनों की नॉटआउट पारी खेली। मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) बेस्ट स्कोरर रहे जिन्होंने 42 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली।

दोस्तों आपको बता दे की पहला मैच 23 रन से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। एलेक्स कैरी (Alex Carey) और जोश फिलिप (Josh Phillippe) क्रम से 11 और 10 रन बनाकर आउट हो गए। मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) और मोएसिस हेनरिक्स ने स्कोर 88 रनों तक पहुंचाया। हेनरिक्स (Henriques) 25 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए और इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 121 रन बनाए।



Herald