Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 World Cup: जानें भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबला!

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ICC टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान कर चुका है और साथ ही कौन से ग्रुप में कौन सी टीम होगी, इसकी भी घोषणा की जा चुकी है। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) का पूरा शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच लीग राउंड का मैच खेला जाएगा, यह तब ही तय हो गया था, जब आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के लिए ग्रुप ऐलान किए थे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) ग्रुप-2 में साथ हैं और सुपर-12 में दोनों के बीच मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के क्रिकेट फैन्स को जिस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है, उसकी तारीख सामने आ गई है। दोस्तों टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।

दोस्तों इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने एएनआई से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, यह मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।' पिछले महीने ही ICC ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए ग्रुप की घोषणा की थी। टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच UAE और ओमान में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 के ग्रुप-2 में रखा गया है।



Herald