Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

The Hundred: लगातार दो गेंद पर एलेक्स हेल्स को ऐसी जगह लगी चोट, वायरल हुआ Video

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड (The Hundred) क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। दोस्तो रविवार को ओवल इनविजिबल्स (Oval Invisibles) और ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के बीच मैच खेला गया, जिसमें कुछ ऐसा हुआ जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्रेंट रॉकेट्स के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales) के साथ इस मैच में ऐसा कुछ हुआ, जिसे वह जल्द भुला नहीं पाएंगे। ओवल इनविजिबल्स के तेज गेंदबाज रीसी टॉप्ले (Reese Topley) की लगातार दो गेंद हेल्स की टांगों के बीच में जा लगी, जिससे वह दर्द से कराह उठे।

दोस्तों एक तरफ एलेक्स हेल्स (Alex Hales) दर्द में नजर आए, तो वहीं मैदान पर मौजूद बाकी लोग और कमेंटेटर्स की हंसी छूट पड़ी। उस समय एलेक्स हेल्स (Alex Hales) 5 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। आपको बता दे की रीसी टॉप्ले (Reese Topley) जब गेंदबाजी करने आए, तो एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने पहली गेंद पर चौका जड़ा और फिर दो रन लिए। इसके बाद टॉप्ले की अंदर आती हुई गेंद एलेक्स हेल्स (Alex Hales) की टांगों के बीच जा लगी, जिससे वह दर्द से मैदान पर ही बैठ गए।

दोस्तों इसके बाद एलेक्स हेल्स (Alex Hales) जैसे ही बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए, अगली गेंद फिर से उन्हें वहीं जा लगी। इसका VIDEO अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मैच की बात करें तो ओवल इनविजिबल्स ने 65 गेंद पर 6 विकेट पर 125 रन बनाए, जवाब में ट्रेंट रॉकेट्स 65 गेंद पर 8 विकेट गंवाकर 116 रन ही बनाए।



Herald