Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रेंडशिप डे पर शेयर किए गए युवराज के VIDEO से धोनी गायब, फैन्स ने जमकर लताड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर टीम के पुराने साथी खिलाड़ियों को याद करते हुए रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक VIDEO शेयर किया था। जिस VIDEO को आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे। जानकारी के लिए बता दे की युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की इस VIDEO में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), सौरव गांगुली(Sourav Ganguly), हरभजन सिंह, रोहित शर्मा समेत कई अन्य खिलाड़ी शामिल थे, जिनके साथ पूर्व बल्लेबाज ने अपने करियर के दौरान ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। VIDEO में 2011 विश्व कप के यादगार पलों की भी झलक दी। हालांकि, युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की इस वीडियो में MS धोनी कहीं पर भी नजर नहीं आए। दोस्तों युवराज द्वारा की गई धोनी की अनदेखी फैन्स को बिलकुल भी रास नहीं आई और उन्होंने युवी को जमकर लताड़ा है।

दरअसल, कई फैन्स ने अनुमान लगाया कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने MS धोनी के कप्तान रहते हुए टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज किए जाने की वजह से VIDEO में धोनी को शामिल नहीं किया। वहीं, कई फैन्स ने कहा कि MS धोनी ने अपने रिटायरमेंट पर अपलोड किए गए VIDEO में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को भी रखा था ऐसे में पूर्व क्रिकेटर को इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए था। भारतीय फैन्स ने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और धोनी की कई यादगार साझेदारी को भी याद किया।

दोस्तों आपको बता दे की युवराज-धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान टीम इंडिया को कई ऐताहिसक जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इंग्लैंड के खिलाफ साल 2017 में युवी और धोनी ने वनडे मुकाबले में 256 रनों की पार्टनरशिप की थी। दोस्तों युवराज और MS धोनी की जोड़ी ने वनडे क्रिकेट में मिलकर 51.75 की औसत से 3105 रन जोड़े। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने धोनी की अगुवाई में भारत को 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वर्ल्ड कप को जिताने में अहम किरदार निभाया।



Herald