

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की टोक्यो में खेल जा रहे ओलंपिक खेलों का आखिरी दिन है। दोस्तों इन खेलों के खत्म होने से एक दिन पहले करोड़ों भारतीय फैन्स को खुश होने का मौका मिल गया, क्योंकि शनिवार को भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने भाला फेंक इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधकर 100 साल से ज्यादा समय का इंतजार खत्म कर दिया।

दोस्तों यह खुशी क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर भी देखने को मिली। शनिवार को जैसे ही नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड कंफर्म किया, वैसे ही भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) और सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) खुशी से उछलने लग गए।
We all are Sunil Gavaskar at the moment ????????????????
— Sony Sports (@SonySportsIndia) August 7, 2021
How did you react to India's golden moment? ????#HumHongeKamyab #Tokyo2020 #SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/vg8FmQ2fG9
दोस्तों आपको बता दे की इसका VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस VIDEO को सोनी नेटवर्क ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। दोस्तों इसमें आशीष नेहरा (Ashish Nehra) और सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) अपने साथियों संग नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के गोल्ड जीतने के बाद गावस्कर 'मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती' गाना भी गाते नजर आते हैं।
Herald