

भारतीय ओपनर शिखर धवन इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनका तलाक हो रहा है। जी हाँ, इस बात की जानकारी हाल ही में आयशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। धवन और आयशा के अलग होने की खबरें सामने आने के बाद से ही दोनों चर्चा में हैं। आप सभी को याद हो तो पिछले साल लॉकडाउन के दौरान धवन और आयशा के बीच शानदार केमिस्ट्री के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे और अब दोनों के अलग होने के बारे में कोई सोच भी नहीं पा रहा है.
आयशा के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद शिखर धवन ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने शायद ये बताने की कोशिश की होगी कि वो काफी खुश हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं. हालांकि उनकी पोस्ट का आयशा से सीधा कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन वो कहीं न कहीं अपनी एक्स वाइफ को ये बताने की कोशिश कर रहे थे कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा है.
आप देख सकते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है: "किसी भी मुकाम पर पहुंचने में आपकी पूरी जिंदगी, समझ और दिल लग जाता है. आपको अपने काम के लिए प्यार किया जाना चाहिए. तभी तो आशीर्वाद और निवेश की बात आती है. अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें. सच हो.'' शिखर धवन इस समय यूएई में हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. आप सभी को बता दें कि आयशा और शिखर की शादी साल 2012 में हुई थी. अब दोनों का एक बेटा जोरावर भी है.
Herald