भारत के जाने माने क्रिकेट बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और मजाकिया अंदाज में अपने साथी खिलाड़ियों को जन्मदिन की बधाई देते हैं. आइए जानते हैं वीरू के बारे में कुछ बातें।

1- वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक (309 और 319) बनाए।
2- वीरेंद्र सहवाग ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक (219) लगाया है।
3- टेस्ट और वनडे दोनों में 7500 से ज्यादा रन बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग दुनिया के इकलौते ओपनर हैं।
4. वीरेंद्र सहवाग के नाम टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। 278 गेंदों में तिहरा शतक।
5. वीरेंद्र सहवाग के नाम क्रिस गेल के बाद टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
6. वीरेंद्र सहवाग भारत के पहले टी20 कप्तान थे। 2007 में, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले टी20 मैच में कप्तानी की।
7. वीरेंद्र सहवाग एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा चौके लगाने के रिकॉर्ड के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर वनडे (2011) मैच में 25 चौके लगाए। रोहित शर्मा ने बाद में 33 चौकों के साथ रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Herald