अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और दोनों हमेशा इस बात का सबूत देते रहते हैं. अब दोनों की एक बेटी है और दोनों उससे बहुत प्यार भी करते हैं. अब हाल ही में विराट के साथ उनकी बेटी की एक फोटो सामने आई है जिसे अनुष्का शर्मा ने शेयर किया है. आप देख सकते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बेटी वामिका की एक झलक दिखाई है जो काफी आकर्षक है. वहीं बेटी वामिका के लिए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा गया है। इस फोटो को अनुष्का शर्मा ने शेयर किया है।

इसमें उनकी बेटी वामिका और उनके पति विराट कोहली हैं और यह उन दोनों की अनदेखी तस्वीर है। इस तस्वीर में विराट कोहली अपनी बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. आप देख सकते हैं वामिका इस तस्वीर में दो छोटी के साथ पिता विराट कोहली को देख रही हैं। जी दरअसल अनुष्का शर्मा ने पिछले सोमवार को यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और इस तस्वीर में विराट कोहली नन्ही वामिका के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. आप वामिका को खेल के मैदान में गेंदों के बीच बैठे देख सकते हैं।

पापा विराट उन्हें प्यार से बुलाते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा 'मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में।' अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक तस्वीर पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लोग इस पर तेजी से कमेंट भी कर रहे हैं.
Herald