आईपीएल 2021 के 54वें मैच में कोलकाता ने राजस्थान को 86 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ केकेआर की टीम ने चौथे स्थान के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 85 रन पर ऑल आउट हो गई। कोलकाता के लिए शिवम मावी ने चार और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए।
इस जीत के साथ कोलकाता के अंक तालिका में 14 अंक हो गए हैं। केकेआर का नेट रनरेट +0.587 है। मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। शुभमन गिल (56) और वेंकटेश अय्यर (38) ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। इसके अलावा इयोन मोर्गन (13) और दिनेश कार्तिक (14) नाबाद लौटे।
इसी कोलकाता लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन की टीम कोलकाता के गेंदबाजों के आगे ताश की तरह बिखर गई। उसने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए थे और आधा राजस्थान 35 रन के अंदर पवेलियन लौट गया था। राजस्थान के लिए राहुल तेवतिया ने 44 रन की बड़ी पारी खेली। कोलकाता के लिए मावी और फर्ग्यूसन के अलावा शाकिब और चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।
Herald