मैनचेस्टर यूनाइटेड और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उन्होंने कल गुरुवार को इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वह अपनी पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ दो बच्चों के पिता बनने जा रहे हैं. जी हाँ, हाल ही में रोनाल्डो ने एक पोस्ट शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, 'हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने जा रहे हैं. हमारा दिल प्यार से भरा है। हम उनसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।' पोस्ट की दूसरी तस्वीर में रोनाल्डो अपने चार बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। दोनों की पहली बेटी का नाम अलाना है और वह तीन साल की है।

रोनाल्डो का एक 11 साल का बेटा भी है जिसका नाम क्रिस्टियानो जूनियर है। वहीं, दोनों के चार साल के जुड़वां बच्चे ईवा और माटेओ हैं। रोनाल्डो ने इस सीज़न की शुरुआत में इतालवी क्लब जुवेंटस को छोड़ दिया और मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हो गए। जी हां, दरअसल उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए शानदार वापसी की। आप जानते ही होंगे कि रोनाल्डो के नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत में रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं आपको बता दें कि रोनाल्डो को पिछले कुछ हफ्तों से प्रीमियर लीग में मुश्किल हो रही है। रोनाल्डो वास्तव में उस टीम का हिस्सा थे जिसने ओल्ड ट्रैफर्ड में चिर प्रतिद्वंद्वी लिवरपूल को 0-5 से हराया था। रियल मैड्रिड के लिए रोनाल्डो ने 4 चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए एक बार खिताब अपने नाम किया है।
Herald